चरित्रवन में चली गोली पुलिस ने एक को पकड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र चरित्रवन में शनिवार की रात अचानक गोली चलने लगी. गोली की आवाज सुनकर आसपास जग गये और इसकी सूचना नगर थाना की पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि किसी की जख्मी होने की कोई सूचना नहीं है. गिरफ्तार युवक शहर का रहने वाला अभिषेक पांडेय बताया जाता […]
विज्ञापन
बक्सर : नगर थाना क्षेत्र चरित्रवन में शनिवार की रात अचानक गोली चलने लगी. गोली की आवाज सुनकर आसपास जग गये और इसकी सूचना नगर थाना की पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि किसी की जख्मी होने की कोई सूचना नहीं है. गिरफ्तार युवक शहर का रहने वाला अभिषेक पांडेय बताया जाता है. बताया जाता है कि चरित्रवन के रहने वाले मदन सिंह शनिवार की रात अपने घर में सोये थे.
रात करीब एक बजे कुछ युवक आये और मदन सिंह के घर की खिड़की पर गोली चला दी, जिसमें गोली मच्छरदानी को छेदते हुए गोली दीवार में जा लगी.
इसके बाद मदन सिंह अपने छत पर चढ़े तो देखा कि अभिषेक पांडेय और कुछ लड़कों ने गोली चलायी है. वहीं मदन सिंह को देखते ही फिर अभिषेक पांडेय ने गोली चलानी शुरू की. किसी तरह से मदन सिंह अपने आप को बचाये. वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के जग गये और इसकी सूचना नगर थाना की पुलिस को दिया.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर एक अपराधी अभिषेक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मदन सिंह के बयान पर अभिषेक पांडेय समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया.
नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं सूत्रों ने बताया कि प्रेम प्रसंग में गोली बारी की घटना को अंजाम दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










