छठ व्रत को लेकर पोखरे पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
Updated at : 11 Apr 2019 12:40 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरांव : लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर छठिया पोखरा की साफ-सफाई जोरों पर शुरू की गयी है. गुरुवार को छठव्रती यहां भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे. बताया जाता है कि चैती छठ पर्व की महत्ता को लेकर छठव्रतियों की श्रद्धा में इजाफा हुआ है. इस पर्व को लेकर छठिया पोखरा के घाटों को […]
विज्ञापन
डुमरांव : लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर छठिया पोखरा की साफ-सफाई जोरों पर शुरू की गयी है. गुरुवार को छठव्रती यहां भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे. बताया जाता है कि चैती छठ पर्व की महत्ता को लेकर छठव्रतियों की श्रद्धा में इजाफा हुआ है.
इस पर्व को लेकर छठिया पोखरा के घाटों को चकाचक किया गया है. इसके साथ ही शहर की गली और सड़कों की भी साफ-सफाई की जायेगी. नप के सफाई जमादार बृजेंद्र राय व श्रवण कुमार ने बताया कि छठिया पोखरा के आसपास और शहर के गली व सड़कों की सफाई छठ के दौरान सुबह व शाम करने का नप प्रशासन द्वारा निर्देश दिया गया है.
सफाई के साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया जायेगा. वहीं कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि छठिया पोखरा तालाब पर व्रतियों की सुविधा को लेकर कई तरह के इंतजाम किये गये हैं. तालाब के पानी में नाव पर गोताखोर तैनात रहेंगे.
जबकि तालाब के चारों ओर बैरिकेडिंग की सुविधा की गयी है ताकि छठव्रती सीमित पानी में ही भगवान सूर्य को अर्घ्य दे सके. पुलिस-प्रशासन का कहना है कि छठ पर्व में सुरक्षा और विधि व्यवस्था की सख्त व्यवस्था की गयी है. छठिया पोखरा पर पुलिस बलों की तैनाती के साथ ही घाटों के इर्द-गिर्द महिला पुलिस की तैनाती की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




