ट्रक से 8225 बोतल विदेशी शराब बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Apr 2019 1:44 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर : धनसोई थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने सुजातपुर गांव के ब्रह्मस्थान से एक ट्रक से 8 हजार 225 बोतल विदेशी शराब बरामद की है. हालांकि पुलिस को देखते ही तस्कर भागने में सफल रहे. पुलिस तस्करों को चिह्नित करने के लिए छापेमारी कर रही है. शराब की […]
विज्ञापन
बक्सर : धनसोई थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने सुजातपुर गांव के ब्रह्मस्थान से एक ट्रक से 8 हजार 225 बोतल विदेशी शराब बरामद की है. हालांकि पुलिस को देखते ही तस्कर भागने में सफल रहे. पुलिस तस्करों को चिह्नित करने के लिए छापेमारी कर रही है. शराब की खेप रामनवमी में खपाने के लिए बक्सर लायी गयी थी.
बताया जाता है कि सोमवार की रात गुप्त सूचना मिली कि सुजातपुर गांव में ट्रक से शराब की खेप लायी गयी है और उसे बाइक से इलाके में सप्लाइ की जा रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इसके बाद पुलिस ने सुजातपुर के ब्रह्मस्थान को घेर लिया.
जैसे ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने देखा कि कुछ लोग ट्रक से शराब उतार कर बाइक के सहारे कहीं ले जा रहे हैं. पुलिस ने पीछा किया तो तभी पुलिस को देखकर शराब तस्कर भागने लगे.
पुलिस ने सभी का पीछा किया, लेकिन सभी रात का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक से 172 कार्टन शराब यानी 8 हजार 225 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. साथ ही एक बाइक भी बरामद हुई. पुलिस तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर आसपास के इलाके में छापेमारी कर रही है. साथ ही बाइक नंबर से तस्करों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
धनसोई थानाध्यक्ष बिगाउ राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है. तस्करों को चिह्नित करने के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है. शराब की खेप इलाके में खपाने के लिए लायी गयी थी. बहुत जल्द तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




