गंगा पुल से एसपी ने पकड़े एक लाख 33 हजार रुपये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बक्सर : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देखते हुए एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने मंगलवार की शाम गंगा पुल पर चेकिंग अभियान चलाकर एक युवक के पास से एक लाख 33 हजार रुपये बरामद किया. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. जिसके बाद पकड़ी रकम को सील कर आयकर विभाग को सूचित करने की कार्रवाई शुरू […]
विज्ञापन
बक्सर : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देखते हुए एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने मंगलवार की शाम गंगा पुल पर चेकिंग अभियान चलाकर एक युवक के पास से एक लाख 33 हजार रुपये बरामद किया. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. जिसके बाद पकड़ी रकम को सील कर आयकर विभाग को सूचित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस दौरान पुल से गुजरने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गयी. जिसे लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा. वाहन तलाशी के दौरान कई लोग बिना हेलमेट व कागजात के पकड़े गये.
बताया जाता है कि एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा को सूचना मिली कि एक युवक पैसे लेकर यूपी से आ रहा है. सूचना मिलते ही एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा खुद गंगा पुल पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया.
उन्होंने एक पैदल जा रहे युवक को देखा और उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक लाख 33 हजार रुपये बरामद हुआ. इसके बाद टीम ने रकम को सील कर दिया. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रकम पकड़ी गयी है.
मुफस्सिल थाने के रामजीवनगंज का रहनेवाला छोटक साहनी है. उससे पूछताछ के दौरान बताया कि वह परवल का कारोबार करता है. वह वसूली कर आ रहा था. उससे अभी पूछताछ की जा रही है. पैसे को सील कर दिया गया है. साथ ही आयकर विभाग को सूचना दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन