बिहार : बक्सर में कारोबारी से फोन पर मांगी 20 लाख की रंगदारी
Updated at : 17 Jan 2019 4:46 PM (IST)
विज्ञापन

बक्सर:बिहार के बक्सरमें पुलिस अभी एक व्यवसायी से रंगदारी मांगने का मामला सुलाझा भी नहीं सकी कि एक बार फिर अपराधियों ने एक और व्यवसायी से बीस लाख रुपये बतौर रंगदारी की मांगकर दी है. इस घटना के बाद पूरे व्यवसायी संघ में आक्रोश है. वहीं अपराधियों को अब पुलिसिया डर खत्म हो गया है. […]
विज्ञापन
बक्सर:बिहार के बक्सरमें पुलिस अभी एक व्यवसायी से रंगदारी मांगने का मामला सुलाझा भी नहीं सकी कि एक बार फिर अपराधियों ने एक और व्यवसायी से बीस लाख रुपये बतौर रंगदारी की मांगकर दी है. इस घटना के बाद पूरे व्यवसायी संघ में आक्रोश है. वहीं अपराधियों को अब पुलिसिया डर खत्म हो गया है. इस बार अपराधियों ने एक किराना दुकानदार से फोन कर बीस लाख रुपये की मांग की है. रंगदारी नहीं देने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी भी दी है. पुलिस मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गयी है. साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी कर रही है.
बताया जाता है कि चरित्रवन के किराना व्यवसायी लालू कुमार के फोन पर मंगलवार की दोपहर फोन आया. जिसमें अपराधियों ने बीस लाख रुपये रंगदारी देने की मांगी. रंगदारी नहीं मिलने पर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या करने की धमकी भी दी. इसके बाद अपराधियों ने फोन रख दिया. फोन कटते ही किराना व्यवसायी ने इसकी सूचना नगर थाना की पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी. साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी शुरू कर दी. सदर एसडीपीओ सतीश कुमार ने बताया कि एक टीम ही पूरे जिले में रंगदारी मांग रही है. उस टीम के कुछ सदस्यों को चिह्नित कर लिया गया है. बहुत जल्द सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




