पैसे के लेन-देन में हुई थी वार्ड सदस्य की हत्या, जांच शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2018 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

बक्सर/चौसा : पवनी पंचायत के वार्ड नंबर नौ के वार्ड सदस्य सिकंदर प्रसाद की हत्या पैसे के लेन देन में की गयी है. वहीं इस हत्याकांड में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें गांव के रहनेवाले शशि दूबे, विंदू देवी, पूनम देवी समेत छह लोग हैं. वहीं पुलिस मामला दर्ज करते […]
विज्ञापन
बक्सर/चौसा : पवनी पंचायत के वार्ड नंबर नौ के वार्ड सदस्य सिकंदर प्रसाद की हत्या पैसे के लेन देन में की गयी है. वहीं इस हत्याकांड में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें गांव के रहनेवाले शशि दूबे, विंदू देवी, पूनम देवी समेत छह लोग हैं. वहीं पुलिस मामला दर्ज करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है.
मृतक के भाई शशिकांत कमकर ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि चार माह पहले सिकंदर ने शशि दूबे को दो लाख रुपये उधार दिये थे. जब भी सिकंदर पैसे की मांग करता तो शशि दूबे किसी बात का बहाना बनाकर टाल देता. इस समय सिकंदर को पैसे की बहुत जरूरत थी. वह बार-बार अपने पैसे की मांग शशि दूबे से करने लगा.
इसी बीच रविवार की रात शशि दूबे ने अपने घर बुलाया और अपने घरवालों से मिलकर सिकंदर की हत्या करा दी और साक्ष्य को मिटाने के लिए लाश को बोरे में बांधकर चाट में फेंक दिया. वहीं पुलिस मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गयी. साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी.
मुफस्सिल थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. बहुत जल्द मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. वहीं इस घटना के बाद से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव के लोगों में भी दुर्गापूजा को लेकर जो खुशियां थी वह खत्म हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




