पति के दूसरी शादी करने पर ससुराल में बेटे संग धरने पर बैठी पहली पत्नी और फिर…

Updated:
विज्ञापन

बक्सर : पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी युवती के साथ शादी करना एक युवक को महंगा पड़ गया. महिला थाना की पुलिस ने पहली पत्नी के प्राथमिकी पर पति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक चौगाई का रहने वाला पप्पू सोनार बताया जाता है. महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि पहली पत्नी […]

विज्ञापन

बक्सर : पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी युवती के साथ शादी करना एक युवक को महंगा पड़ गया. महिला थाना की पुलिस ने पहली पत्नी के प्राथमिकी पर पति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक चौगाई का रहने वाला पप्पू सोनार बताया जाता है. महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि पहली पत्नी रुपसना ठाकुर के रहते दूसरी युवती के साथ शादी करने वाले पप्पू सोनार को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बता दें कि कुछ महीने पहले चौगाई के रहने वाले पप्पू सोनार की शादी रुपसना ठाकुर से हो चुकी थी. इसी बीच पप्पू सोनार को एक युवती से प्यार हो गया. दोनों ने कोर्ट में जाकर शादी कर ली. जब इस बात की जानकारी पहली पत्नी रुपसना ठाकुर को लगी तो वह अपने ससुराल चौगाई पहुंची. जहां ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया. वह पांच दिनों तक अपने ससुरला के सामने अपने बेटे के साथ बैठी रही.

ग्रामीणों ने जब उसे समझाया और महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा. इसके बाद रुपसना ठाकुर ने महिला थाना में पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. जहां पुलिस मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गयी और आरोपित पति पप्पू सोनार को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन