दो दोस्तों की कहानी: एक साथ खेले, पढ़े और फिर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2018 4:28 AM
डुमरांव : किशोर अनुज (13 वर्ष) व उत्तम (12 वर्ष) पक्के दोस्त थे.दोनों का साथ में प्रतिदिन खेलना होता था. दोनों किशोरों के अभिभावकों के बीच अच्छी मित्रता थी. दोनों एक साथ पढ़ाई भी करते थे. मंगलवार का दिन दो परिवारों के लिए अमंगल बन गया. जंगलीनाथ शिव मंदिर के पोखरे में डूबने से दो […]
डुमरांव : किशोर अनुज (13 वर्ष) व उत्तम (12 वर्ष) पक्के दोस्त थे.दोनों का साथ में प्रतिदिन खेलना होता था. दोनों किशोरों के अभिभावकों के बीच अच्छी मित्रता थी. दोनों एक साथ पढ़ाई भी करते थे. मंगलवार का दिन दो परिवारों के लिए अमंगल बन गया. जंगलीनाथ शिव मंदिर के पोखरे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी थी. यह महज संयोग ही है कि दोनों बच्चें अपने मां-बाप के इकलौते चिराग थे. डुमरांव के स्टेशन रोड में रसे-बसे दोनों परिवारों के घर होने से दोनों बच्चों के बीच अच्छी दोस्ती बन गयी थी.
दोनों की मौत की खबर सुन पूरा मुहल्ला गम में डूब गया. प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव डुमरांव लाया गया. एक साथ दोनों बच्चों के शव जैसे ही उठे, परिजन चीत्कार मार कर रोने लगे. मुहल्ले में मातम पसर गया. सभी की आंखों से आंसू गिर रहे थे. स्टेशन रोड निवासी भगवान शर्मा के पुत्र अनुज और संतोष मिश्रा के पुत्र उत्तम मंगलवार को हाईस्कूल के खेल मैदान में क्रिकेट खेलने पहुंचे थे. शाम हुई तो दोनों मित्रों के साथ जंगली शिव मंदिर में होने वाली आरती में शरीक होने चले गये. आरती के पूर्व ही दोनों अन्य साथियों के साथ पोखरे में स्नान करने उतरे. इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










