निकाह करने के बहाने नाबालिग से विश्राम गृह में दुष्कर्म
बक्सर : नाबालिग को विश्वास में लेकर एक फरेबी ने उसे अपने हवस का शिकार बना डाला. निकाह कर लेने की बात कह किशोरी को एक विश्राम गृह ले जाकर उसके साथ एक घंटे तक शारीरिक संबंध बनाया. जब किशोरी ने उसपर शादी का दबाव बनाया तो उसके साथ जम कर मारपीट की गयी. मामला […]
बक्सर : नाबालिग को विश्वास में लेकर एक फरेबी ने उसे अपने हवस का शिकार बना डाला. निकाह कर लेने की बात कह किशोरी को एक विश्राम गृह ले जाकर उसके साथ एक घंटे तक शारीरिक संबंध बनाया. जब किशोरी ने उसपर शादी का दबाव बनाया तो उसके साथ जम कर मारपीट की गयी. मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र से वास्ता रखता है.
आपके शहर में
पुलिस को दिये आवेदन में पीड़िता ने बताया कि उसका घर आरा है. वह अपने नाना के घर तीन माह से रह रही थी. सारिमपुर के रहने वाले नसीम का पुत्र सहजादा आया जाया रहता था. इसी बीच उसके साथ अच्छी दोस्ती हो गयी. उसने निकाह करने का प्रलोभन देकर 16 अगस्त को शहर के इलाहाबाद बैंके के ऊपर विन्ध्यवासिनी विश्राम गृह के कमरा नंबर 113 में ले जाकर एक घंटे तक शारीरिक संबंध बनाया. जब शादी के लिए कही तो उसने मारपीट की.
पीड़िता की माने तो उसने सारी बातें अपने मामी को बतायी. जब इस बात की जानकारी उसके परिजनों को मिली तो परिजन नसीम के घर गये. जहां नसीम का पूरा परिवार लाठी-डंडे से सभी की पिटाई कर दी. साथ ही औद्योगिक थाना में सभी परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा कर दिया. जब पीड़िता अपनी शिकायत करने औद्योगिक थाना गयी तो उसे वहां से भगा दिया गया. पीड़िता ने इसकी जानकारी एसपी राकेश कुमार को दी.
सूचना मिलते ही एसपी राकेश कुमार ने औद्योगिक थाना की पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दिया. साथ ही पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया. सदर एसडीपीओ सतीश कुमार ने बताया कि दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. मामले की जांच करायी जा रही है. किशोरी का मेडिकल जांच कराया जा रहा है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए