जांच के बाद खुलेगा हत्या का राज : एसपी

बक्सर : राजपुर के डिहरी गांव में हुई युवक की हत्या की जांच तेज कर दी गयी है. उक्त बातों की जानकारी एसपी राकेश कुमार ने दी. एसपी ने बताया कि इस संबंध में परिजनों का बयान दर्ज किया गया है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फोन करनेवाले कौन लोग थे. […]
बक्सर : राजपुर के डिहरी गांव में हुई युवक की हत्या की जांच तेज कर दी गयी है. उक्त बातों की जानकारी एसपी राकेश कुमार ने दी. एसपी ने बताया कि इस संबंध में परिजनों का बयान दर्ज किया गया है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फोन करनेवाले कौन लोग थे. इधर ग्रामीणों का कहना है कि युवक काफी व्यावहारिक था. जिस वक्त भुलू घर की छत से नीचे उतरा था उस वक्त उसके पिता भी उसी के साथ सो रहे थे. राजपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहना सही होगा. थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात है या कुछ और इसका खुलासा जांच के बाद होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




