खेती में आधुनिक यंत्रों का प्रयोग करें किसान : डीएम

बक्सर : कृषि विज्ञान केंद्र बक्सर कार्यालय के परिसर में कृषि मशीनीकरण और सुनिश्चितता खेती पर भागीदारी विषय को लेकर किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. एक दिवसीय तकनीकी प्रदर्शन मेला-2018 का आयोजन पूर्वी अनुसंधान परिसर पटना द्वारा प्रायोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने द्वीप जला कर किया. डॉ […]
बक्सर : कृषि विज्ञान केंद्र बक्सर कार्यालय के परिसर में कृषि मशीनीकरण और सुनिश्चितता खेती पर भागीदारी विषय को लेकर किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. एक दिवसीय तकनीकी प्रदर्शन मेला-2018 का आयोजन पूर्वी अनुसंधान परिसर पटना द्वारा प्रायोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने द्वीप जला कर किया.
डॉ विश्वेन्दु द्विवेदी कार्यक्रम समन्वयक ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि तकनीकी प्रदर्शन मेले में नये व उन्नतशील आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया है, जो खेत समतलीकरण, खेत की तैयारी, जुताई, बुआई, दवा का छिड़काव, मड़ाई व बीज प्रसंस्करण में प्रयोग होते हैं.
इन मशीनों का उपयोग करते हुए किसान अपनी उत्पादकता को बढ़ा सकते हैं. कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा किये जा रहे कार्यों व संचालित हो रही विभिन्न परियोजनाओं जैसे संस्थान डाकघर योजना पूसा नयी दिल्ली, जलवायु समुत्थानशील कृषि पर राष्ट्रीय नवाचार परियोजना, बीज हब, दलहनी व तिलहनी फसलों का समूह प्रदर्शन, सीसा परियोजना, कस्टम हायरिंग सेंटर आदि के बारे में तकनीकी जानकारी संक्षेप में प्रस्तुत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




