मंडी जाएं तो रहें सावधान, मोबाइल चोर हैं सक्रिय

डुमरांव : स्थानीय शहर के जंगल बाजार स्थित सब्जी मंडी में जैसे ही आप सब्जी लेने के लिए पहुंचे और खरीदारी के लिए खड़े हुए कि आपके पॉकेट से मोबाइल गायब हो जायेगा. जी हां! इन दिनों सब्जी मंडी में पॉकेटमार बच्चों का गिरोह सक्रिय है. जैसे ही आप सब्जी मंडी पहुंचते हैं, ऐसे गिरोह […]
डुमरांव : स्थानीय शहर के जंगल बाजार स्थित सब्जी मंडी में जैसे ही आप सब्जी लेने के लिए पहुंचे और खरीदारी के लिए खड़े हुए कि आपके पॉकेट से मोबाइल गायब हो जायेगा. जी हां! इन दिनों सब्जी मंडी में पॉकेटमार बच्चों का गिरोह सक्रिय है. जैसे ही आप सब्जी मंडी पहुंचते हैं, ऐसे गिरोह की नजर आपके पॉकेट पर टीक जाती है.
ऐसे बच्चे धीरे से आपके समीप आयेंगे और पलक झपकते ही मोबाइल उड़ा लेंगे. इन बच्चों के पीछे कुछ लोग सक्रिय हैं, जो बच्चों को लालच देकर अपराध करा रहे हैं. रोजाना एक से अधिक लोगों का मोबाइल सब्जी मंडी में गायब हो रहा है और पुलिस भी इसमें कुछ नहीं कर पा रही है. हर मामले की शिकायत थाना तक पहुंचती है लेकिन अधिकांश मामले में शिकायतकर्ता को समझाकर सनहा दर्ज करा दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




