अस्पताल में दवाएं नहीं, मरीज परेशान

Updated at : 03 Nov 2017 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल में दवाएं नहीं, मरीज परेशान

डुमरांव : लगातार मौसम में परिवर्तन होने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. इसमें ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी व बुखार जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं. इलाज कराने के लिए प्रतिदिन मरीज व उनके परिजन अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंच रहे हैं जहां पर्ची कटा कर चिकित्सक से दिखा रहे हैं. डॉक्टर भी मरीजों […]

विज्ञापन

डुमरांव : लगातार मौसम में परिवर्तन होने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. इसमें ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी व बुखार जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं. इलाज कराने के लिए प्रतिदिन मरीज व उनके परिजन अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंच रहे हैं जहां पर्ची कटा कर चिकित्सक से दिखा रहे हैं. डॉक्टर भी मरीजों को अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर देख रहे हैं लेकिन डॉक्टरों द्वारा लिखी गयीं दवाइयां अस्पताल में मौजूद नहीं हैं जिससे गरीब तबके के मरीज काफी परेशान हैं.

दवा काउंटर पर खांसी की दवा नहीं है का बोर्ड लगा दिया गया है. दवा काउंटर पर कार्यरत संतोष कुमार ने बताया कि खांसी का सीरप लगभग 20 दिनों से नहीं है. सिटरिज, दर्द निवारक दवा, स्कीन संबंधित दवा, एंटीबायोटिक आदि दवाएं महीनों से नहीं हैं. डीएस डॉ नागेंद्र भूषण सिंह इस बाबत कहते हैं कि मौसमी बीमारियों में दी जानेवाली दवाएं नहीं हैं. इसकी जानकारी व रिपोर्ट प्रतिदिन जिला मुख्यालय को भेजा जाता है. किसी तरह की जानकारी अभी तक मुझे नहीं मिली है. वहीं गुरुवार को इलाज कराने पहुंची मंजू देवी, रानी कुमारी, हृदया, मुकेश कहते हैं कि सरकार करोड़ की लागत से अनुमंडल अस्पताल के भवन को तो खड़ा कर दिया लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं दे रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन