छठ बीतते ही शहर में बिजली कटौती शुरू

Updated at : 29 Oct 2017 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
छठ बीतते ही शहर में बिजली कटौती शुरू

24 घंटे की जगह 18 घंटे ही मिल रही बिजली बक्सर : पर्व त्योहारों का मौसम खत्म होते ही शहर में बिजली की कटौती शुरू हो गयी. मेंटेनेंस के नाम पर कटौती की जा रही है. छठ तक नियमित रूप से आपूर्ति हो रही थी. जैसे ही छठ बीता कटौती शुरू हो गयी. शनिवार को […]

विज्ञापन

24 घंटे की जगह 18 घंटे ही मिल रही बिजली

बक्सर : पर्व त्योहारों का मौसम खत्म होते ही शहर में बिजली की कटौती शुरू हो गयी. मेंटेनेंस के नाम पर कटौती की जा रही है. छठ तक नियमित रूप से आपूर्ति हो रही थी. जैसे ही छठ बीता कटौती शुरू हो गयी. शनिवार को 24 घंटे की जगह शहरवासियों को 18 घंटे ही बिजली मिली. इसे लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश है. बदलते मौसम में दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड पड़ रही है.
ऐसे में दिन में बिजली की कटौती होने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं. उपभोक्ता गौतम कुमार ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा जारी किया गया हेल्प नंबर पर भी फोन करने पर कोई व्यक्ति फोन नहीं उठाता है. जिस कारण बिजली कटौती एवं कारणों का पता नहीं चल पाता है. शुक्रवार की शाम से ही बिजली की कटौती जारी है. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति होती रहे इसके लिए समय-समय पर मेंटेनेंस का कार्य करवाया जाता है. इसी दौरान बिजली की कटौती की जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन