बरौनी-कानपुर पाइप लाइन से तेल की चोरी

बक्सर : बरौनी-कानपुर पाइप लाइन से लाखों लीटर तेल की चोरी कर ली गयी. तेल चोरी करने के बाद चोर पाइप को खुला छोड़कर फरार हो गये. सुबह जब ग्रामीण तेल निकलते देखे, तो तेल लूटने के लिए उमड़ पड़े. इस दौरान हजारों लीटर तेल बर्बाद हो गया. सूचना मिलते ही जिले के वरीय अधिकारी […]
बक्सर : बरौनी-कानपुर पाइप लाइन से लाखों लीटर तेल की चोरी कर ली गयी. तेल चोरी करने के बाद चोर पाइप को खुला छोड़कर फरार हो गये. सुबह जब ग्रामीण तेल निकलते देखे, तो तेल लूटने के लिए उमड़ पड़े. इस दौरान हजारों लीटर तेल बर्बाद हो गया. सूचना मिलते ही जिले के वरीय अधिकारी पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी, जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गये और पुलिस पर भी पथराव कर दिये.
घटनास्थल से पुलिस को पाइप काटने वाले कई उपकरण बरामद हुए हैं. प्रेशर से तेल की धारा काफी तेज चल रही थी, जिससे गांवों में आग लगने का खतरा भी बढ़ गया था. पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के गांवों में आग जलाने से मना कर दिया था, ताकि किसी प्रकार की घटना न घटे. हजारों ग्रामीण हाथों में गैलन, डेगचा, बाल्टी, तसला, ड्रम लेकर तेल लूटने लगे. एक अनुमान के अनुसार लगभग दो लाख लीटर तेल की चोरी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




