सरकारी कार्यालयों में जल्द लगेंगे प्रीपेड मीटर

बक्सर : सरकारी कार्यालयों में लंबे समय तक बिल बकाया रखने से अजीज आकर विद्युत कंपनी ने प्रीपेड मीटर लगाने का निर्णय लिया है. इसे लेकर विभाग ने सभी सरकारी कार्यालयों में प्रीपेड मीटर लगाने के लिए पत्र भेजा है. सर्वे का काम भी शुरू हो गया है. आनेवाले दिनों में सर्वे के बाद चिह्नित […]
बक्सर : सरकारी कार्यालयों में लंबे समय तक बिल बकाया रखने से अजीज आकर विद्युत कंपनी ने प्रीपेड मीटर लगाने का निर्णय लिया है. इसे लेकर विभाग ने सभी सरकारी कार्यालयों में प्रीपेड मीटर लगाने के लिए पत्र भेजा है. सर्वे का काम भी शुरू हो गया है. आनेवाले दिनों में सर्वे के बाद चिह्नित किये गये सरकारी कार्यालयों में प्रीपेड मीटर लगाये जायेंगे.
इससे विभाग के राजस्व में वृद्धि होगी. साथ ही बकाये और चोरी पर भी अंकुश लगेगा. विद्युत कंपनी के करोड़ों रुपये सरकारी कार्यालयों पर बकाया हैं. बार-बार नोटिस देने के बाद भी बकाये की राशि नहीं जमा की जा रही है, जिससे कंपनी को राजस्व का नुकसान हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




