मेगा ब्लाॅक ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक

बक्सर/डुमरांव : ट्रेनों की रफ्तार पर शनिवार को भी ब्रेक लगा रहा. अप और डाउन में जानेवाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें मेगा ब्लाॅक के कारण अलग-अलग स्टेशनों पर रुकी रहीं. चौसा और बक्सर के बीच मेगा ब्लॉक लगा हुआ था, जिससे आधा दर्जन ट्रेनें दो से पांच घंटे की देरी से बक्सर स्टेशन पहुंचीं. ट्रेनों के […]
बक्सर/डुमरांव : ट्रेनों की रफ्तार पर शनिवार को भी ब्रेक लगा रहा. अप और डाउन में जानेवाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें मेगा ब्लाॅक के कारण अलग-अलग स्टेशनों पर रुकी रहीं. चौसा और बक्सर के बीच मेगा ब्लॉक लगा हुआ था, जिससे आधा दर्जन ट्रेनें दो से पांच घंटे की देरी से बक्सर स्टेशन पहुंचीं. ट्रेनों के इंतजार में घंटों यात्री परेशान रहे. यात्रियों को ट्रेनों की अद्यतन जानकारी भी नहीं मिल रही थी. मेंटेनेंस का कार्य समाप्त होने के बाद रेल परिचालन सुचारु रूप से बहाल हो सका.
ट्रेनों के लेट लतीफ परिचालन को लेकर यात्रियों में आक्रोश दिखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




