नगर पर्षद की उपेक्षा से हो रहा जलजमाव

Updated at : 14 Jul 2017 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
नगर पर्षद की उपेक्षा से हो रहा जलजमाव

बक्सर, कोर्ट : बीते दिनों हुई बरसात के बाद व्यवहार न्यायालय परिसर में काफी जलजमाव देखने को मिला. जलजमाव के कारण लोगों के साथ-साथ अधिवक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा. अधिवक्ताओं के बैठने के लिए बनाये गये शेड जलमग्न हो गये. इस संबंध में संघ के महासचिव गणेश ठाकुर ने बताया कि न्यायालय के […]

विज्ञापन

बक्सर, कोर्ट : बीते दिनों हुई बरसात के बाद व्यवहार न्यायालय परिसर में काफी जलजमाव देखने को मिला. जलजमाव के कारण लोगों के साथ-साथ अधिवक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा. अधिवक्ताओं के बैठने के लिए बनाये गये शेड जलमग्न हो गये. इस संबंध में संघ के महासचिव गणेश ठाकुर ने बताया कि न्यायालय के चारों तरफ जल निकासी के लिए बनायी गयी नालियां सफाई नहीं किये जाने के कारण जाम पड़ी हुई हैं.

कई जगहों पर मिट्टी में दब जाने के कारण नालियां गायब हो गयी हैं, जिनकी सफाई के लिए नगर पर्षद को कई बार कहा गया, लेकिन उपेक्षा के कारण बार-बार सूचना देने के बाद भी सफाई नहीं की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन