बिहार: मुंगेर योगाश्रम में विदेशी महिला की मौत, बुल्गारिया की महिला की अचानक बिगड़ी सेहत, अस्पताल में तोड़ा दम

Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 30 Jul 2023 2:04 PM

विज्ञापन

मुंगेर के योगाश्रम में एक विदेशी महिला की तबीयत इस कदर बिगड़ी कि वो बेहोश हो गयी. उसे प्राइवेट अस्पताल लाया गया जहां महिला ने दम तोड़ दिया. महिला बुल्गारिया की बतायी जा रही है जो योग सीखने के लिए आश्रम आई थी. महिला पूर्व में भी आती रही हैं.

विज्ञापन

मुंगेर में बुल्गारिया निवासी एक महिला की मौत हो गयी. बुल्गारिया की रहने वाली 46 वर्षीय महिला मुंगेर योगाश्रम में रहती थी. योगाश्रम में महिला बेहोश पाई गयी थी. जिसके बाद आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया.

मुंगेर योग आश्रम में बेहोश हुई महिला ने तोड़ा दम

मुंगेर योग आश्रम में बेहोश महिला को शहर के नीलम सिनेमाघर के पास स्थित सेवायान हॉस्पिटल में ले जाया गया. जहां बुल्गारिया निवासी 46 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, महिला मुंगेर योगाश्रम में एक माह से रह रही थी. सुबह बेहोश मिलने के बाद उसे अस्पताल भेजा गया था . वहीं इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

एक महीना पहले आयी थी मुंगेर

मृतका का नाम डेनिएला बोगोमिलोवा मोल्चोव्स्का बताया जा रहा है जो दक्षिण पूर्व यूरोप के केंजकेनिया बुल्गारिया सोफिया शहर की रहने वाली थी. बताया जाता है की मृत विदेशी महिला एक महीना पहले बिहार योग विद्यालय मुंगेर आई थी. महिला योग के कोर्स करने के उद्देश्य से आई थी. वो इससे पहले भी दो बार बिहार योग विद्यालय आ चुकी थी. वहीं योग आश्रम के लोग इस मामले पर कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं.

Also Read: बिहार में बारिश की आयी तारीख, मौसम विभाग ने मानसून की वापसी को लेकर दी बड़ी जानकारी..
पुलिस कर रही जांच

महिला की मौत से जुड़े कई सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब बाहर आना जरूरी है. महिला की तबीयत कब से खराब थी. ये सामने आना बाकि है. बताया जा रहा है कि बीती रात से महिला की हालत बिगड़ी हुई थी. वो बेसुध थी. जिसके बाद आज रविवार की सुबह उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ राजेश कुमार, कोतवाली पुलिस और सदर अस्तपताल के सिविल सर्जन पीएम सहाय आदि अस्पताल पहुंचे. वहीं विदेशी महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की टीम तीन सदस्यीय है जिसमें एक महिला डॉक्टर भी शामिल हैं.

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने इस मामले में बताया है कि विदेशी महिला की मौत हुई है. महिला बुल्गारिया की रहने वाली थी. इसकी उम्र 46 साल थी. पुलिस अस्पताल में पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुटी है. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. यह पहले भी दो बार मुंगेर आई थी. पुलिस को जानकारी दी गई है कि मेडिकल टेस्ट के बाद ही किसी को मुंगेर योगाश्रम में क्लास दिए जाते है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन