Live Updates

BSEB Bihar Board 10th Result 2021 Updates: बिहार बोर्ड जारी करने वाला है 10वीं का रिजल्ट, ऑफिशियल वेबसाइट पर बनाए रखें नजर biharboardonline.com

Updated:
विज्ञापन

Bihar Board BSEB 10thResult 2021, biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 26 फरवरी यानी शुक्रवार को जारी किया गया. अब मैट्रिक की परीक्षा के रिजल्ट के इंतजार में हैं छात्र. बिहार बोर्ड (Bihar Board of School Education) 10वीं परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे. 10वीं परीक्षा के नतीजे बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. 26 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी करते हुए बिहार बोर्ड के अध्यक्षा आनंद किशोर ने बताया था कि मैट्रिक परीक्षा 2021 के परीक्षाफल अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकते हैं. यानी 5 अप्रैल तक मैट्रिक रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं. रिजल्ट (BSEB 10th Result 2021) जारी होने के बाद उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे बिहार बोर्ड की इन वेबसाइटों bsebonline.in, biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in के जरिए चेक (Bihar Board BSEB 10th Result 2021) कर सकते हैं.

विज्ञापन

10 वीं टॉपर्स के लिए सत्यापन प्रक्रिया पूरी

नवीनतम अपडेट के अनुसार बिहार बोर्ड 10 वीं टॉपर्स (Bihar Board Matric Result 2021 Toppers) के लिए सत्यापन प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है.

26 मार्च को जारी हुआ इंटर रिजल्ट, जानें कैसा रहा

बिहार बोर्ड ने शुक्रवार को इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. कुल पास प्रतिशत 78.04 फीसदी रहा जो कि पिछले वर्ष (80.44 फीसदी) के मुकाबले 2.4 फीसदी कम है. आर्ट्स में 77.97 फीसदी, कॉमर्स में 91.48 फीसदी और विज्ञान में 76.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए. आर्ट्स में मधु भारती और कैलाश कुमार ने 463 अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया. कॉमर्स में सुगंधा कुमारी ने 471 अंकों और साइंस में सोनाली कुमारी ने 471 अंकों के साथ टॉप किया.

सभी प्रक्रियाएं हुईं पूरी

जागरण डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर चुका है. इसका मतलब है कि मूल्यांकन (evaluation) से लेकर टॉपर्स वेरिफिकेशन (Bihar Board Toppers Verification) तक का सारा काम पूरा किया जा चुका है. रिजल्ट जारी होने के 1 दिन पहले सूचित कर दिया जाएगा.

बिहार बोर्ड BSEB 12वीं का रिजल्ट 2021

बिहार बोर्ड (Bihar Board) ने 26 मार्च 2021 को कक्षा 12वीं (Bihar Board Intermediate Result 2021) के रिजल्ट घोषित किए थे. करीब 13 लाख से अधिक छात्रों में से कुल 10,45,950 छात्र पास हुए हैं और ओवर ऑल पास प्रतिशत 78.04 रहा है.

मैट्रिक का रिजल्ट परीक्षार्थी कहां देख सकते हैं?

मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड की वेबसाइट हैंग होने की शिकायतें रहती है. तो आप घबराइये नहीं दूसरी साइट पर भी रिजल्ट देख सकते हैं. मसलन biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in, bsebssresult.com, bsebinteredu.in, indiaresults.com, examresults.net और results.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

इतने छात्रों ने दी परीक्षा

बिहार में मैट्रिक की परीक्षा 17 से 24 फरवरी के बीच आयोजित की गई. इसमें कुल 16 लाख 84 हजार 466 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिनमें 8 लाख 37 हजार 803 छात्राएं और 8 लाख 46 हजार 663 छात्र हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola