BPSC: शिक्षक भर्ती परीक्षा तीसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड...

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Jul 2024 12:52 PM

विज्ञापन

BPSC

BPSC TRE 3 Admit card: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र आज यानी मंगलवार, 9 जुलाई को जारी कर दिए गए हैं. इसको लेकर अधिसूचना आयोग द्वारा 5 जुलाई को जारी की गई थी.

विज्ञापन

BPSC TRE 3 Admit card: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र आज यानी मंगलवार, 9 जुलाई को जारी कर दिए गए हैं. इसको लेकर अधिसूचना आयोग द्वारा 5 जुलाई को जारी की गई थी. जिसके बाद प्रवेश पत्र (eAdmit Card) डाउनलोड करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है. बता दें कि फेज 3 परीक्षा 19 से 22 जुलाई तक आयोजित की जाएगी.

प्रवेश पत्र डाउनलोड से पहले इन चीजों का कर लें जांच

उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (25KB) अपने Dashboard में Login करने के बाद अपलोड करना होगा. साथ ही, उम्मीदवारों को इस दौरान अपने व्यक्तिगत विवरणों (जैसे नाम, माता/पिता का नाम, जन्म-तिथि, आदि) की जांच करना अनिवार्य है.

यदि इनमें कोई त्रुटि होती है तो फोटो अपलोड करते हुए इन विवरणों में सुधार भी कर लें. इसके बाद ही उम्मीदवारों अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें.

ये भी पढ़ें: इंटर में नामांकन के लिए फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी, जानें एडमिशन की प्रक्रिया…

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया (Process of BPSC TRE 3 Admit card Download)

दूसरी तरफ उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर या सीधे आयोग के अप्लीकेशन पोर्टल, onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा. फिर होम पेज पर दिए गए लॉग-इन सेक्शन में अपने यूजरनेम और पासवर्ड डालने के बाद लॉग-इन करना होगा.

लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपने फोटो अपलोड और त्रुटि सुधार (यदि कोई हो तो) करते हुए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड और प्रिंट कर सकेंगे. इसके बाद उम्मीदवार प्रवेश पत्र की सॉफ्ट कॉपी को भी सेव कर लें.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन