बांका में पीएनबी मेट लाइफ इंश्योरेंस के कर्मी की संदेहास्पद हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सूर्यकांत नाम के व्यक्ति का शव उसके घर के बाथरूम से बरामद हुआ है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

बांका. बांका में पीएनबी मेट लाइफ इंश्योरेंस के कर्मी की संदेहास्पद हालत में शव पाया गया है. सूर्यकांत नाम के व्यक्ति का शव उसके घर के बाथरूम से बरामद हुआ है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

बताया जाता है कि रविवार रात से ही सूर्यकांत के सहकर्मी उससे मोबाइल पर संपर्क कर रहे थे, लेकिन सोमवार की रात 11 बजे के बाद सूर्यकांत का मोबाइल भी बंद हो गया. इसके बाद कर्मियों को संदेह हुआ और सूर्यकांत की खोजबीच शुरू हुई.

सोमवार को पूरे दिन सूर्यकांत से किसी का संपर्क नहीं हो पाया. इसी बीच, एक कर्मी दिन के समय उसके रूम पर गया. उसके रूम का दरवाजा पूरी तरह से खूला था. अंदर जो दिखा वो चौकानेवाला था. सूर्यकांत पूरी तरह नग्न हालत में बाथरूम में पड़ा था.

सहकर्मी ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. सूचना मिलते ही दल बल के साथ थानाध्यक्ष शंभू यादव ने मौके पर पहुंचे. उन्होंने पूरे घर की तलाशी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

सूत्रों की मानें तो सूर्यकांत मणि के कमरे में पुलिस ने कई संदेहास्पद सामान बरामद किये हैं. पुलिस ने शराब की एक खाली बोतल व सिगरेट के कुछ अंश भी बरामद किया है. इस बात से साफ पता चल रहा कि सूर्यकांत के साथ कोई अन्य शख्स भी मौजूद था.

कमरे का दरवाजा पूरी तरह से खुला होना, पुलिस भी इस बात को पचा नहीं पा रही है. बहरहाल, पूरा मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर अटका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन