ससुराल आये युवक की सड़क हादसे में मौत
रविवार को बिहटा- सरमेरा टू लेन पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां ईंट लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई.
नूरसराय . रविवार को बिहटा- सरमेरा टू लेन पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां ईंट लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. वहीं एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक की पहचान पटना जिला के पंडारक थाना क्षेत्र अंतर्गत मामखराबाद गांव निवासी शत्रुघ्न प्रसाद के 34 वर्षीय पुत्र जयराम पासवान के रूप में हुई , जबकि घायल जयराम पासवान का मित्र आशीष कुमार है. जयराम पासवान नूरसराय थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव अपने ससुराल आया हुआ था. घटना के संदर्भ में मृतक के परिजनों ने बताया कि जयराम पासवान अपने दोस्त आशीष कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर चौहान मोड पर सुबह चाय पीने के लिए गया हुआ था . चाय पीने के बाद दोनों वापस ससुराल लौट रहे थे. इसी बीच चरूईपर और मुजफ्फरपुर गांव के पास बेकाबू ईंट लोड ट्रैक्टर ने कुचल दिया. इसके के कारण मौके पर ही जयराम पासवान की मौत हो गई, जबकि जख्मी आशीष कुमार का इलाज के लिए नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया . जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. घटना के विरोध में एक घंटे तक सड़क जाम
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए