पंचमुहवा पुल के पास बरामद महिला के शव की हुई शिनाख्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Aug 2024 10:08 PM
शुक्रवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के नदहा -नदवर सड़क पर पंचमुहवा पुल के पास पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के कुर्मियां बिगहा गांव निवासी राजीव बिन्द की 22 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी के रूप में की गई है.
हिलसा.शुक्रवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के नदहा -नदवर सड़क पर पंचमुहवा पुल के पास पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के कुर्मियां बिगहा गांव निवासी राजीव बिन्द की 22 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी के रूप में की गई है.बताया गया है कि राजीव बिन्द की पत्नी प्रियंका देवी पटना जिले धनरूआ थाना क्षेत्र के कुशवन गांव स्थित अपनी मायके में रक्षाबंधन के 2 दिन पूर्व अपने भाई की कलाई में राखी बांधने के लिए घर से निकली थी. शुक्रवार को नदहा नदवर सड़क के पास इस महिला का शव मिलने इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा हो रही है. घटना कैसे घटी इसकी जांच करने में पुलिस जुटी है. मायके के परिवार का आरोप है कि ससुराल वालों द्वारा प्रियंका की हत्या करके साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया है. घटना की खबर मिलते ही थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया है. दो साल पहले प्रियंका की शादी हुई थी. सात महिने की एक पुत्री है. गुरुवार को मायके से ससुराल आई थी. रक्षाबंधन मे रक्षाबंधन के दो दिन पहले घर गई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










