बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने रौंदा, गयी जान

Updated:
विज्ञापन

नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह कुंभरी पुल पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह कुंभरी पुल पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृतका की पहचान बिंद निवासी स्व दामोदर पासवान की पत्नी पार्वती देवी के रूप में की गयी है. जख्मी की पहचान बिंद निवासी शुक्र मांझी का पुत्र फूलो मांझी व रामवृक्ष मांझी के पुत्र सुधीर मांझी के रूप में की गयी है. जख्मी को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया. इस घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रहुई की तरफ से ट्रक आ रहा था और महिला सड़क पार कर रही थी. उसी दौरान ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इसी दौरान ट्रक लेकर भागने के दौरान चालक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही बिंद थानाप्रभारी रौशन कुमार ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. उन्होंने कहा कि अज्ञात वाहन की पहचान में पुलिस जुट गयी है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन