जहर खाकर युवती ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सल्फास कि टिकिया खाई हुई लगभग 21 वर्षीय एक युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया

विज्ञापन

शेखपुरा. सल्फास कि टिकिया खाई हुई लगभग 21 वर्षीय एक युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया. जिसकी पहचान पटना जिला अंतर्गत भदौर थाना क्षेत्र के डहमा गांव निवासी भागवत चौहान की पुत्री जान्हवी कुमारी के रूप में की गई. इस बाबत मृतका के चाचा ने बताया कि घर में किसी छोटी बात को लेकर युवती को परिवार वालों ने डांट-फटकार लगाई. डांट-फटकार के बाद युवती घर में रखे चूहा नाशक दवा की पुड़िया अपने मुंह में उड़ेल लिया. जिसके बाद उसकी हालत नाजुक होने पर इलाज के लिए शहर के निजी क्लिनिक लाया गया. जहां युवती की हालत गंभीर रहने के कारण चिकित्सक ने फौरन सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल पहुंचते-पहुंचते युवती की मौत रास्ते में ही हो गयी. चिकित्सकों द्वारा युवती को मृत घोषित किया जाने के बाद उसके शव को परिवार के लोग अस्पताल से उठाकर फौरन भाग निकले. चिकित्सा सूत्रों ने युवती की मौत सल्फास खाने से होने की बात कही है. इस बाबत नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन