हिलसा में अनियंत्रित टोटो पानी भरे खाई में पलटी
हिलसा शहर के योगीपुर रोड में रेलवे क्रॉसिंग के समीप अनियंत्रित होकर टोटो सड़क किनारे पानी भरे खाई में पलट गयी़
बिहारशरीफ. हिलसा शहर के योगीपुर रोड में रेलवे क्रॉसिंग के समीप अनियंत्रित होकर टोटो सड़क किनारे पानी भरे खाई में पलट गयी़ हालांकि इस घटना में चालक बाल बाल बच गया. चालक ने बताया की बुधवार की सुबह हिलसा से योगीपुर जा रहे थे़ लेकिन इसी बीच योगीपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास टोटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे 10 फिट पानी भरे गड्ढे में पलट गया़ इसके बाद्र स्थानीय लोगों के सहयोग से टोटो एवं चालक को खाई से बाहर निकाला गया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. सिर्फ दो लोग को हल्की चोटे लगी है़ वही स्थानीय लोगों ने बताया कि तीव्रगति की वजह से टोटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया है़
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए