शौचालय का पानी खेत में गिराने से शुरू हुआ विवाद, हिलसा में दो पक्षों में मारपीट; 2 घायल
अनुमंडलीय अस्पताल मे इलाज के दौरान घायल | Prabhat Khabar Network
बिहारशरीफ के हिलसा में खेत में शौचालय का पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. इस विवाद में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बिहारशरीफ के हिलसा थाना क्षेत्र के बरखन्धा गांव में खेत में शौचालय का पानी गिराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हो गए.
आपके शहर में
घायलों की पहचान एक पक्ष के कृष्ण चौहान की 76 वर्षीय पत्नी पानो देवी तथा दूसरे पक्ष के शंकर चौहान के 45 वर्षीय पुत्र महावीर चौहान के रूप में हुई है. दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा लाया गया.
शौचालय का पानी बहाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
इलाज के दौरान महावीर चौहान और उनकी पत्नी ने बताया कि जिस खेत में शौचालय का पानी बहाया जा रहा है, वह उनकी जमीन है. आरोप है कि पड़ोसी कृष्ण चौहान के घर के पास बने शौचालय का पानी खेत में बहता है.
कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हुई मारपीट
इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और बाद में मारपीट शुरू हो गई. घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए