नालंदा में विद्यार्थियों को सिखाये पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने और समय प्रबंधन के तरीके

Updated:
विज्ञापन

तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर, वीरायतन में विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान देते आचार्य पवन द्विवेदी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Biharsharif News : Biharsharif: वीरायतन में आयोजित सत्र में आचार्य पवन द्विवेदी ने छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने, समय प्रबंधन और शैक्षणिक चुनौतियों से निपटने के व्यावहारिक तरीके बताए.

विज्ञापन

Biharsharif News : तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर, वीरायतन में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य वक्ता आचार्य पवन द्विवेदी ने विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने, समय का सदुपयोग करने और शैक्षणिक चुनौतियों से निपटने के व्यावहारिक तरीके बताये.

विज्ञापन

पढ़ाई में कमजोर होने के कारणों को समझाया

आचार्य पवन द्विवेदी ने वास्तविक जीवन की परिस्थितियों के उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को उनकी समस्याओं, उनके कारणों और संभावित समाधानों के बारे में विस्तार से समझाया. उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपने मन को एकाग्र करके पढ़ाई पर अधिक समय और ध्यान कैसे दे सकते हैं.

Also Read : राजगीर जू सफारी पहुंचीं भारत-न्यूजीलैंड की पुरुष और महिला रग्बी टीमें, वन्यजीवों को करीब से देखा

उन्होंने यह भी समझाया कि कई बार आठवीं कक्षा तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी नौवीं और दसवीं कक्षा में पहुंचने के बाद पढ़ाई में कमजोर क्यों पड़ने लगते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों के व्यवहार में होने वाले बदलावों और उनके संभावित कारणों पर चर्चा की.

आत्म-जागरूकता और समय प्रबंधन पर जोर

आचार्य ने कहा कि आत्म-जागरूकता और सकारात्मक बदलाव के माध्यम से पढ़ाई में दोबारा रुचि पैदा की जा सकती है. उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी कमियों को पहचानने, समय का सही प्रबंधन करने और पढ़ाई के प्रति नियमितता बनाये रखने के लिए प्रेरित किया.

Also Read : राजगीर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मार्च में होनी थी बेटी की शादी

विद्यार्थियों ने रुचि के साथ लिया हिस्सा

यह सत्र संवादात्मक, प्रेरणादायक और व्यावहारिक रहा. विद्यार्थियों ने पूरे ध्यान से आचार्य की बातें सुनीं और उनके सुझावों को अपने जीवन में अपनाने में रुचि दिखाई. सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, एकाग्रता और सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ उनकी शैक्षणिक क्षमता को बेहतर बनाना था.

प्राचार्य ने सहयोगियों के प्रति जताया आभार

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. कौशल किशोर कौशिक ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्म-जागरूकता और शैक्षणिक उन्नति के लिए इस तरह का मूल्यवान अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया.

इस अवसर पर डॉ. सुधीर कुमार, विजय कुमार कुशवाहा, गौतम कुमार, सूरज कुमार, सुंदरम राज, नीतू जैन, संगीता कुमारी, अंजुम आरा और श्याम किशोर कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे.

Also Read : नालंदा विश्वविद्यालय में आईएएसएसआई का 25वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न, मानव-केंद्रित शासन पर जोर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन