हिलसा सूर्य मंदिर तालाब घाट की सफाई शुरू, बैरिकेडिंग से लेकर रोशनी-सुरक्षा तक की होगी व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

हिलसा सूर्य मंदिर तालाब छठ घाट की सफाई करते कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छठ महापर्व की तैयारियों के तहत हिलसा सूर्य मंदिर तालाब छठ घाट पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. व्रतियों की सुविधा के लिए सुरक्षा, रोशनी और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं.

विज्ञापन

लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा. महापर्व को लेकर हिलसा नगर परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं. बुधवार को नगर परिषद के सफाईकर्मी सूर्य मंदिर तालाब छठ घाट और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई में जुटे रहे. नगर परिषद की ओर से पर्व शुरू होने से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने की कवायद की जा रही है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.

विज्ञापन

हिलसा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर कुमार ने बताया कि सूर्य मंदिर तालाब छठ घाट पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे. घाट पर बैरिकेडिंग कराई जाएगी और पेड़ों पर आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी. महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम बनाया जाएगा. वहीं, सुरक्षा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और मॉनिटरिंग कक्ष की व्यवस्था होगी. तालाब में किसी अप्रिय घटना से बचाव के लिए गोताखोरों की भी तैनाती की जाएगी.

हिलसा सूर्य मंदिर तालाब छठ घाट की सफाई करते सफाई कर्मी | Prabhat Khabar Network
सफाई करते कर्मी | Prabhat Khabar Network

उन्होंने बताया कि घाट परिसर में पोस्टर और बैनर लगाए जाएंगे, जिन पर संबंधित पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर और जरूरी दिशा-निर्देश अंकित रहेंगे. इससे श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी मिलेगी और जरूरत पड़ने पर वे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे.

छठ महापर्व में स्वच्छता, शुद्धता और नियम-निष्ठा का विशेष महत्व है. व्रती नहाय-खाय से पर्व की शुरुआत कर खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपरा निभाती हैं. इस दौरान श्रद्धालु निर्जला उपवास रखकर भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना करते हैं. नगर परिषद की ओर से सफाईकर्मियों को अभी से काम पर लगाया गया है, ताकि समय रहते घाटों की सफाई और अन्य व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन