हिलसा में 30-31 अक्टूबर को होगी अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता, 300 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारी मे बुधवार को प्राचार्य के नेतृत्व में बैठक की गई। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Biharsharif News : हिलसा में 30-31 अक्टूबर को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता होगी, जिसमें 300 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे. आयोजक महाविद्यालय में तैयारियां तेज.

विज्ञापन

Biharsharif News : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना की अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 (बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन 30 और 31 अक्टूबर को श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा के हॉस्टल प्रांगण में किया जाएगा. प्रतियोगिता की मेजबानी मिलने के बाद महाविद्यालय में तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

विज्ञापन

पटना और नालंदा जोन के करीब 15 कॉलेजों की टीमें लेंगी हिस्सा

प्रतियोगिता में पटना और नालंदा जोन के लगभग 15 महाविद्यालयों की टीमों के शामिल होने की उम्मीद है. अब तक एएन कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज, टीपीएस कॉलेज, अरविंद महिला कॉलेज, गंगा देवी महिला कॉलेज, आरएलएसवाई कॉलेज बख्तियारपुर, मालतीधारी कॉलेज नौबतपुर, पटेल कॉलेज, किसान कॉलेज और नालंदा कॉलेज, बिहारशरीफ समेत कई महाविद्यालयों ने प्रतियोगिता में भाग लेने की सहमति दी है.

प्राचार्य और क्रीड़ा प्रभारी के नेतृत्व में चल रही तैयारी

प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवचंद्र सिंह और क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रविन्द्र साह के नेतृत्व में की जा रही है. मीडिया प्रभारी डॉ. राजीव नयन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय स्तर पर कई बैठकें आयोजित की गई हैं. इसके साथ ही विभिन्न आयोजन समितियों का गठन भी किया गया है.

Also Read : राजगीर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने उठाईं सुविधाओं की समस्याएं, फुट ओवरब्रिज और एस्केलेटर की मांग

300 से अधिक खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था

डॉ. राजीव नयन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले 300 से अधिक खिलाड़ियों के ठहरने और खानपान की व्यवस्था महाविद्यालय परिसर में की गई है. आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधायक प्रेम मुखिया करेंगे उद्घाटन

प्रतियोगिता का उद्घाटन नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार और हिलसा के जदयू विधायक कृष्णमुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया करेंगे. प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी.

Also Read : नालंदा विश्वविद्यालय में आईएएसएसआई का 25वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न, मानव-केंद्रित शासन पर जोर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन