मतदाता सूची के विखंडन का कार्य समय पर करें

Updated:
विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बिहार क्लब बिहारशरीफ का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बिहार क्लब बिहारशरीफ का निरीक्षण किया. बिहार क्लब में अवस्थित सामग्री कोषांग एवं मतदाता सूची के विखंडन का कार्य चल रहा है. लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बिहार क्लब, बिहारशरीफ में अवस्थित सामग्री कोषांग एवं मतदाता सूची विखंडीकरण कार्यों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारी, कर्मियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची के विखंडीकरण का कार्य सही तरीके से ससमय सुनिश्चित किया जाए. इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी, सामग्री कोषांग सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी गण उपस्थित थे. डेमो वेबसाइट पर फुल ड्रेस रिहर्सल : मतगणना कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को हरदेव भवन के सभागार में मतगणना के दिन मतदान केंद्रवार प्राप्त मतों की प्रविष्टि के लिए प्रशिक्षण कार्य का आयोजन किया किया गया. मतगणना के दिन मतदान केंद्रवार प्राप्त मतों की प्रवृष्टि के लिए संबंधित आईटी सहायकों एवं कार्यपालक सहायकों के साथ डेमो वेबसाइट पर फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर डीआईओ, आईटी मैनेजर सहित संबंधित आईटी सहायक एवं कार्यपालक सहायक उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन