अंदौली गांव में बंद पड़े घर से चोरों ने जेवरात सहित नगदी की चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चेवाडा थाना क्षेत्र के अंदौली गांव में बंद पड़े घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी की जानकारी तब मिली जब घर के लोग वापस लौटे.

विज्ञापन

शेखपुरा. चेवाडा थाना क्षेत्र के अंदौली गांव में बंद पड़े घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी की जानकारी तब मिली जब घर के लोग वापस लौटे. इस दौरान घर में रखे गए सोने के गहने जेवर के साथ 39 हजार रुपया नगदी भी चुरा लिया गया. इस संबंध में पीड़ित गौतम कुमार ने थाना में दिये गए लिखित आवेदन में कहा है कि वह नालंदा के पावापुरी माहवीर महाविद्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं और पावापुरी में रूम लेकर रहते हैं. हमारे बच्चे शेखपुरा में पढ़ाई करते हैं, पत्नी घर पर रहती है. 26 मई को अपनी पत्नी का ऑपरेशन कराने बिहार शरीफ गया था.घर पर ताला गया था. एक जून की शाम सात बजे जब मां और बच्चे के साथ अंदौली घर पहुंचा वापस पहुंचा और गेट का ताला खोलकर अंदर गया तो गोदरेज का लॉक टूटा पाया. इसमें रखे गए दस भर सोना,चार चंडी के पायल,बिछिया,पीतल का कटोरा,और 39 हजार रुपया नगद गायब पाया. घर में रखे गए ट्रंक का भी ताला टूटा पाया जिसमे सिर्फ कपड़े थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन