जिरायन नदी में डूबने से किशोरी की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मानपुर थाना क्षेत्र के जिरायन नदी में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई. दूसरे दिन स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. मानपुर थाना क्षेत्र के जिरायन नदी में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई. दूसरे दिन स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया. इसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई. मृतका की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी बाबूलाल मांझी की 12 वर्षीय पुत्री स्मृति कुमारी के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि स्मृति मंगलवार को गांव की सहेलियों के साथ जिरायन नदी में नहाने गई थी. स्नान करने के दौरान वह अन्य सहेलियां के गहरे पानी में चली गई. किसी तरह से उसकी सहेलियों ने खुद की जान बचाई और गांव आकर घटना की जानकारी दी. नदी की तेज धार में स्मृति के बह जाने की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हुए और खोजबीन शुरू कर दी गई. इसके उपरांत एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया. चार-पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी स्मृति का कहीं अता-पता नहीं चल पाया. देर शाम होने के कारण सर्च ऑपरेशन बंद करना पड़ा. इसके बाद देर रात शव पानी में उपलाया मिला. मानपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि नदी की तेज धार में डूब कर बच्ची की मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन