स्टेट हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना

Updated:
विज्ञापन

15 से 17 जून तक चलने वाली राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये 15 सदस्यीय खिलाड़ियों का दल शेरपुर पटना रवाना हुई.

विज्ञापन

शेखपुरा. 15 से 17 जून तक चलने वाली राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये 15 सदस्यीय खिलाड़ियों का दल शेरपुर पटना रवाना हुई. हैंडबॉल संघ के जिला सचिव आचार्य गोपाल एवं संयुक्त सचिव यशपाल ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया. इस अवसर पर शेखपुरा जिला हैंडबॉल संघ के सचिव आचार्य गोपाल, वरीय खिलाड़ी सह प्रशिक्षक राहुल कुमार, सौरभ कुमार, बबलू कुमार, विकास कुमार, रोहित कुमार,सपना सागर सहित अन्य लोग उपस्थित थे. चयनित खिलाड़ियों में प्रतिज्ञा कुमारी(कैप्टन), तन्नु कुमारी( उपकप्तान)स्वर्ण राधिका और राशी कुमारी (गोलकीपर) सुहानी कुमारी,हर्षिता,प्रियल,प्रिया, सोनाली कुमारी,प्रिया कुमारी,कुमारी तनीषा,सुरुचि कुमारी,अंजनी कुमारी,अवंतिका कुमारी,लावण्य सागर शामिल है.टीम कोच के रूप में सोनम कुमारी राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन