बालिका वर्ग योगासन प्रतियोगिता के लिये टीम मुंगेर रवाना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Nov 2024 9:53 PM
दो दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये शेखपुरा जिला योग टीम मुंगेर रवाना हुई.
शेखपुरा. दो दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये शेखपुरा जिला योग टीम मुंगेर रवाना हुई. 02 से 03 नवंबर तक मुंगेर जिला के किला परिसर में स्थित प्रेक्षा गृह में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेगी. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार सरकार के संयुक्त तत्वाधान में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है.इसकी जानकारी देते हुए आर्यावर्त योग अकादमी के निदेशक आशीष आर्या ने बताया कि जिला से कुल 19 सदस्यीय टीम रवाना किया गया है. जिला टीम मुख्य कोच व नेशनल रेफरी आशीष आर्या ने बताया कि अभी यह प्रतियोगिता बालिका वर्ग के लिए हो रही है, जिसमें बिहार के सभी 38 जिला भाग ले रहें हैं. अपने शेखपुरा जिला से अंडर-14 योग प्रतिभागी में शिवानी, सोनाली, पार्वती, कोमल, अंजली; अंडर-17 योग प्रतिभागी में छोटी,चांदनी,रोशनी,निधि,सृष्टि कुमारी; अंडर-19 योग प्रतिभागी में स्तुति रंजना, शीतल कुमारी, सलोनी कुमारी, रेशु, अंजली कुमारी, टीम मैनेजर के रूप में आशीष आर्या(U19), रितेश कुमार(U17), शिवम कुमार(U14), कोच के रूप में अमन कुमार शामिल हैं. शेखपुरा जिला योग टीम को रवाना करते हुए शारीरिक शिक्षा व जिला खेल प्रबंधक अजीत कुमार तथा राजनंदन शर्मा ने हरी झंडी देखकर रवाना किया. इस मौके पर गौरी सिंह शारीरिक शिक्षक गौरव कुमार,राकेश कुमार,अमरजीत कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










