नालंदा में तेज रफ्तार टोटो ने 4 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नालंदा जिले के इसलामपुर में एक चार वर्षीय बच्ची की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार अनियंत्रित टोटो ने बच्ची को टक्कर मार दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

Nalanda News : नालंदा जिले के इसलामपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. रानीपुर पंचायत के बिशुनपुर-औगारी ग्रामीण सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित टोटो ने सड़क किनारे खड़ी बच्ची को टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

दादी के साथ सड़क किनारे खड़ी थी मासूम

मृत बच्ची की पहचान बिशुनपुर गांव निवासी पंकज पासवान की चार वर्षीय पुत्री शान्वी कुमारी उर्फ संध्या के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, बच्ची अपनी दादी के साथ सड़क किनारे खड़ी थी. इसी दौरान तेज गति से आ रहे टोटो चालक ने वाहन से उसे टक्कर मार दी.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना इसलामपुर थाना पुलिस को दी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन