ePaper

विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने किया मंडल कारा का निरीक्षण

Updated at : 30 Nov 2024 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने किया मंडल कारा का निरीक्षण

मंडल कारा में बंद सभी कैदियों को न्यायालय में मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध है. कारा में एक भी कैदी गंभीर रूप से बीमार नहीं है.

विज्ञापन

शेखपुरा.मंडल कारा में बंद सभी कैदियों को न्यायालय में मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता उपलब्ध है. कारा में एक भी कैदी गंभीर रूप से बीमार नहीं है. कारा में पुरुषों के साथ कुल 9 महिला कैदी भी बंद हैं. एक महिला कैदी के गोद में एक बच्चा भी है. इन सभी बातों से जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सब जज रितु कुमारी शनिवार को रूबरू हुई प्राधिकार के सचिव शनिवार को जेल में बंद कैदियों के अधिकारों की रक्षा को लेकर जेल प्रशासन द्वारा दिए जा रहे सुविधाओं का जायजा लेने मंडल कारा पहुंची. वहां उन्होंने जेल के सभी वार्डो का बारी-बारी से निरीक्षण किया कैदियों को जेल प्रशासन द्वारा मिलने वाली सुविधा भोजन अवासन आदि की विस्तार से जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान जेल अस्पताल में एक बंदी का इलाज किया जा रहा था वहां डॉ राजेश कुमार कैदी का इलाज कर रहे थे. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने जेल के अंदर की सभी सुविधाओं के बारे में जेल अधीक्षक लाल बाबू से जानकारी तलब की. इस अवसर पर जेल उपाध्यक्ष अभिनंदन कुमार सहित अन्य जेल कर्मी और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी उपस्थित थे जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जेल के अंदर बंद लोगों के सुविधा सुरक्षा न्यायालय में मुकदमे की पर हुई आदि पर लगातार नजर रखने के अपने जीवन भारी के तहत कार्य करने में लगी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन