नूरसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़क किनारे के निर्माण हटाये गये

Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाते बुलडोजर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहारशरीफ-चंडी मुख्य मार्ग पर नूरसराय के संगत बाजार में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बुलडोजर और जेसीबी की मदद से सड़क किनारे बने पक्के निर्माणों को ध्वस्त किया गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ-चंडी मुख्य मार्ग से नूरसराय के संगत बाजार तक शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की. दुकानदारों द्वारा सड़क के किनारे और दुकानों के आगे किये गये अतिक्रमण को बुलडोजर और जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया.

विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाये गये पक्के चबूतरे और अन्य निर्माण को जेसीबी से तोड़कर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

पहले दी गयी थी अतिक्रमण हटाने की चेतावनी

नूरसराय के अंचलाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले कई दिनों से संबंधित लोगों को सूचना देकर अपने-अपने अतिक्रमण स्वयं हटाने की चेतावनी दी जा रही थी. प्रशासन की ओर से स्पष्ट कर दिया गया था कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर पुलिस-प्रशासन की ओर से उसे ध्वस्त कर दिया जाएगा. इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर शुक्रवार को कार्रवाई की गयी.

नाला भरकर किये गये अतिक्रमण भी हटाये जा रहे

अंचलाधिकारी ने बताया कि नूरसराय में नाला को भरकर किये गये अतिक्रमण को भी चिह्नित कर हटाया जा रहा है. इसके अलावा हिलसा-नूरसराय सड़क के चौड़ीकरण को लेकर सड़क की जद में आने वाले कई पक्के मकानों को चिह्नित किया गया है. इन मकानों को भी नियमानुसार हटाया जाएगा.

पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे थानाध्यक्ष

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए नूरसराय थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दलबल के साथ कार्रवाई पूरी होने तक मौके पर मौजूद रहे. प्रशासन की सख्ती से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन