विभाग के पाेर्टल पर मत्स्यपालकों का निबंधन ऑनलाइन होगा

Updated:
विज्ञापन

जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शंभू कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि-सह-योजना समृद्धि सह योजना अन्तर्गत विभाग के पार्टल पर जिले के सभी मत्स्य कृषकों, मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के सभी सदस्यों, मत्स्य विभाग द्वारा लाभान्वित सभी मत्स्य पालकों का निबंधन ऑनलाइन किया जाना है़.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शंभू कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि-सह-योजना समृद्धि सह योजना अन्तर्गत विभाग के पार्टल पर जिले के सभी मत्स्य कृषकों, मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के सभी सदस्यों, मत्स्य विभाग द्वारा लाभान्वित सभी मत्स्य पालकों का निबंधन ऑनलाइन किया जाना है़. राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म (NFDP) पर ऑनलाईन निबंधन हेतु आधार नंबर, मोबाईल नंबर, समिति का सदस्याता क्रमांक (मत्स्यजीवी सहयोग समिति का सदस्य हो तो) बैंक खाता संख्या की आवश्यकता है़. राष्ट्रीय मत्स्य पालन डिजीटल प्लेटफार्म (NFDP) पर निबंधन करने के लिए https:nfdb.dof.gov.in पोर्टल है. उक्त पोर्टल पर निबंधन हेतु मत्स्य कृषक सीएससी केन्द्र से निबंधन करा सकते हैं. नालन्दा जिला के सीएससी जिला कंस्लटेंट कृष्ण मुरारी प्रसाद जिनका मोबाईल नंबर 9798444150 एवं सुधांशु कुमार जिनका मोबाईल नं0 9931067820 है. विशेष जानकारी के लिए जिला मत्स्य कार्यालय, नालन्दा से सम्पर्क कर सकते हैं जिनका सम्पर्क नम्बर- 9473191577 है. ,

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन