ePaper

खेल विश्वविद्यालय में अगले शैक्षणिक सत्र से एथलेटिक्स और क्रिकेट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा की होगी पढ़ाई

Updated at : 29 Apr 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
खेल विश्वविद्यालय में अगले शैक्षणिक सत्र से एथलेटिक्स और क्रिकेट में स्नातकोत्तर डिप्लोमा की होगी पढ़ाई

विश्वविद्यालय की स्थापना बाद एकेडमिक मामलों में सर्वोच्च सांविधिक निकाय के रूप में एकेडमिक एवं क्रियाकलाप परिषद की यह पहली बैठक है.

विज्ञापन

राजगीर. मंगलवार को शहर के बिहार खेल विश्वविद्यालय के प्रथम एकेडमिक एवं एक्टिविटी परिषद की बैठक हुई. विश्वविद्यालय की स्थापना बाद एकेडमिक मामलों में सर्वोच्च सांविधिक निकाय के रूप में एकेडमिक एवं क्रियाकलाप परिषद की यह पहली बैठक है. बैठक की अध्यक्षता कुलपति सह एकेडमिक एवं एक्टिविटी परिषद के अध्यक्ष शिशिर सिन्हा ने की. शैक्षणिक सत्र 2025-26 से खेल प्रशिक्षण में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (एथलेटिक्स -20 सीट और क्रिकेट -20 सीट शुरू करने का निर्णय बैठक में लिया गया है. बैठक में इन विद्याओं के पाठ्यक्रमों के लिए निर्धारित सिलेबस, परीक्षा स्कीम और ऑर्डिनेंस को अनुमोदित किया गया है. इन पाठ्यक्रमों के लिए सिलेबस और परीक्षा स्कीम मार्च 2025 में ही विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है. इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय से स्नातक उत्तीर्ण तथा निर्धारित स्तर पर आयोजित खेलों में सहभागिता का प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है. परिषद की बैठक में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा अधिसूचित स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्री प्रदान करने हेतु विनियमन, 2025 को अपनाने का निर्णय लिया गया है. आयोग का यह विनियमन किसी भी विश्वविद्यालय को साल में दो बार, जुलाई -अगस्त और जनवरी-फरवरी में नामांकन लेने की अनुमति प्रदान करता है. इतना ही नहीं नामांकित विद्यार्थियों के पास मल्टीप्ल एंट्री और एग्जिट ऑप्शन का विकल्प भी होगा. विनियमन के अनुसार, 40 क्रेडिट प्राप्त होने पर स्नातक प्रमाणपत्र, 80 क्रेडिट प्राप्त होने पर स्नातक डिप्लोमा तथा 120 क्रेडिट प्राप्त होने पर स्नातक की डिग्री विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जायेगी. परीक्षा नियंत्रक की अध्यक्षता में प्रशिक्षण सेल गठन का निर्णय : बैठक में परीक्षा नियंत्रक की अध्यक्षता में एक प्रशिक्षण प्रकोष्ठ की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है. इस प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य राज्य के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं अन्य नामित एवं प्रतिनियुक्त मानव संसाधनों को गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण देना है. इस बैठक में विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों जैसे एनएसएनआइएस पटियाला द्वारा जारी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के समकक्ष घोषित करने हेतु राज्य सरकार से अनुरोध करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है. मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करेगा खेल विवि : बैठक में अध्यक्ष सह कुलपति शिशिर सिन्हा ने कहा कि बिहार खेल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुमोदन के बाद विश्वविद्यालय में नौ सदस्यीय एकेडमिक एवं एक्टिविटी परिषद का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि खेल विश्वविद्यालय की परिकल्पना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की है. विश्वविद्यालय का पूरा प्रयास है कि मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने की दिशा में हर संभव प्रयास करें. बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव-सह- परिषद के सदस्य सचिव रजनीकांत द्वारा परिषद के सदस्यों का औपचारिक परिचय कराया गया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक सह संकाय अध्यक्ष निशिकांत तिवारी ने विश्वविद्यालय के अबतक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. यूजीसी से मान्यता प्राप्त करने से लेकर एआईयू की सदस्यता और विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://bsur.bihar.gov.in तक का जिक्र किया. बैठक में रहे उपस्थित : परिषद की बैठक में कुलपति सह अध्यक्ष शिशिर सिन्हा और कुलसचिव सह सदस्य सचिव रजनीकांत के अलावे परीक्षा नियंत्रक एवं संकाय अध्यक्ष निशिकांत तिवारी, उच्च शिक्षा निदेशक के प्रतिनिधि उच्च शिक्षा उपनिदेशक दीपक कुमार, खेल विभाग के निदेशक के प्रतिनिधि संयुक्त सचिव निरंजन कुमार, आइआइटी पटना के खेल पदाधिकारी डॉ करुणेश्ववर कुमार और राज्य खेल अकादमी के सहायक निदेशक मिथिलेश कुमार शामिल हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन