ePaper

ताड़ी पीने के विवाद में फायरिंग, एक जख्मी

Updated at : 13 Oct 2024 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
ताड़ी पीने के विवाद में फायरिंग, एक जख्मी

सारे थाना क्षेत्र मे ताड़ी पीने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद में गोली से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

अस्थावां. सारे थाना क्षेत्र मे ताड़ी पीने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद में गोली से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि दामचक गांव में शुक्रवार को ताड़ी पीने को लेकर दो पक्षों के बीच कुछ बातों को लेकर हुई विवाद में चली गोली में एक गंभीर रुप से हो गया. जख्मी की पहचान दामचक गांव निवासी लक्ष्मीनारायण के लगभग तीस वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार के रूप में हुई. परिजनों ने जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय रेफ़रल अस्पताल लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफरल कर दिया गया. घटना के बारे मे बताया गया कि युवक ताड़ी पीने गया था, जहां दो पक्षों के बीच गाली-गलौज व हाथापाई हुई जिसमे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चला दी गोली दो राउंड गोलियां चलाई जिसमें मिथुन कुमार की लगी जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया. थानाध्यक्ष धर्मेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिली है. उन्होंने बताया कि जख्मी ने छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. एक बेनार मोड़ के पास से दूसरा आरोपी को दामचक गांव के समीप से गिरफ्तार किया गया है. वहीं मलवां गांव से दो शराब के नशे की हालत मे हंगामा करते दो को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि मलवां गांव निवासी रविरंजन कुमार, राहुल कुमार को शराब के नशे की हालत मे हंगामा करते पकड़ा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन