जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी होंगे सम्मानित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Dec 2024 9:41 PM
जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला एवं अनुमंडल स्तरीय तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदाधिकारियों के साथ लंबित वादों का निष्पादन कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
बिहारशरीफ. जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला एवं अनुमंडल स्तरीय तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदाधिकारियों के साथ लंबित वादों का निष्पादन कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता दरबार, मुख्यमंत्री समाधान यात्रा, क्षेत्र भ्रमण, डीएम जनता दरबार, ई- डैशबोर्ड , सीपीग्राम आदि के माध्यम से प्राप्त परिवादो के लंबित मामलों का निष्पादन यथाशीघ्र सुनिश्चित करे. इसी प्रकार विधिक, विधानसभा, विधान परिषदों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर प्रतिवेदन, मानवाधिकार, लोकायुक्त आदि के लंबित मामलों का संबंधित विभाग यथाशीघ्र निष्पादन करना सुनिश्चित करें. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आपूर्ति, उर्जा, बैंकिंग, पंचायती राज, नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत ,भू- अर्जन, जिला पंचायती राज, आपदा प्रबंधन, पुलिस, वन प्रमंडल, जिला सहकारिता, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा कोषांग आदि विभागों से संबंधित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. इस अवसर पर नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा,उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर,अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा ,परिवहन, आपदा, शिक्षा, आपूर्ति ,स्वास्थ्य आदि विभाग के पदाधिकारी ,सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सहित कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, सिंचाई, पथ निर्माण आदि उपस्थित थे . क्षेत्र भ्रमण के दौरान अधिकारी योजनाओं व कार्यालयों का करें निरीक्षण
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी एवं सभी संबंधित विभाग जैसे पथ निर्माण, विद्युत, सिंचाई, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, गव्य आदि विभाग के पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण करते हुए अपने- अपने विभाग की योजनाओं एवं अधिनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण रिपोर्ट गूगल डॉक पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट अपलोड करने वाले उत्कृष्ट पदाधिकारी जैसे अपर समाहर्ता नालंदा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता आरसीडी तथा हिलसा को सम्मानित किया जाएगा. नीलाम पत्रवाद की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे बड़े बकायेदार एवं पुराने वादों का निष्पादन संबंधित विभाग के पदाधिकारी यथा शीघ्र सुनिश्चित करें.
कैंप लगाकर आम लोगों को योजनाओं का दिलाए लाभ:-
जिलाधिकारी ने सामाजिक सुरक्षा, आईसीडीएस, कृषि, पैक्स ,उद्योग आदि के संबंधित पदाधिकारी कैंप लगाकर आम लोगों को योजनाओं का लाभ प्रदान करायें. जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित सभी विभाग के पदाधिकारी जनता दरबार का आयोजन कर आमजन की समस्याओं का अवश्य निष्पादन करें. सभी वरीय पदाधिकारियों को जिलाधिकारी ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय निरीक्षण के क्रम में जनता दरबार नियमित रूप से चल रहा है या नहीं. इसकी जांच करने का निर्देश दिया. इसी प्रकार बैठक में सभी राजस्व कर्मचारी को अंचल में रहकर सर्वे कार्य को संपादित करने का निर्देश दिया गया है. जिला पदाधिकारी ने जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने से संबंधित शिकायतों को दूर करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. सात निश्चय योजना पार्ट वन एवं टू अंतर्गत कार्य में प्रगति लाने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
सरकारी कार्यालय तथा स्कूलों में सोलर पैनल लगाने का निर्देश:-
कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल द्वारा बताया गया कि 2388 सरकारी कार्यालयों जैसे प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, पीएचसी , पंचायत सरकार भवन, थाना आदि में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है. उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों , स्कूलों में सोलर पैनल अधिष्ठापित करते हुए स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाना सुनिश्चित की जाय. नालंदा एवं राजगीर में सभी टूरिस्ट प्लेस के सरकारी कार्यालयों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










