शहर में नो एंट्री में धड़ल्ले से हो रहा परिचालन

Updated at : 23 May 2024 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में नो एंट्री में धड़ल्ले से हो रहा परिचालन

शेखपुरा. शहर के मुख्य बाजार में नो एंट्री लगे रहने के बावजूद देर शाम को धड़ल्ले से बड़े वाहनों का प्रवेश हो रहा है. इससे भीड़-भाड़ वाले बाजार में बड़े वाहनों का परिचालन हादसे को निमंत्रण दे रहा है.

विज्ञापन

शेखपुरा. शहर के मुख्य बाजार में नो एंट्री लगे रहने के बावजूद देर शाम को धड़ल्ले से बड़े वाहनों का प्रवेश हो रहा है. इससे भीड़-भाड़ वाले बाजार में बड़े वाहनों का परिचालन हादसे को निमंत्रण दे रहा है. शेखपुरा बाजार में सुबह सात बजे से रात्रि 10 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित है. पुलिस प्रशासन की ओर से इस संबंध में प्रमुख प्रवेश द्वार पर नोटिस बोर्ड भी लगाया गया है. इसके बाबजूद बड़े वाहनों के नो एंट्री का निर्धारित समय खत्म होने से पहले ही बड़े वाहन शहर के मुख्य बाजार की सड़कों पर प्रवेश कर जाते हैं, जिसके कारण शाम ढलने के बाद भी मुख्य बाजार में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और इस दौरान बाजार निकलने वाले लोगों को काफी फजीहतों का सामना करना पड़ता है. बड़े –बड़े हाईवा ट्रक के भीड़ –भाड़ वाले बाजार में घुसने से लोग परेशानी का सामना करने को मजबूर हैं. शाम को आठ बजे से यह वाहन बेधड़क चलाए जा रहे हैं. नो एंट्री का सख्ती से पालन की मांग

शेखपुरा बाजार से स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से नो एंट्री का सख्ती से पालन किये जाने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य बाजार में समाहारणालय से चांदनी चौक कटरा बाजार से लेकर पटेल चौक तक शाम को बड़ी भीड़ होती है.आठ बजे तक सड़कों पर भीड़ रहने से कारण तेज रफ़्तार शहर में ट्रकों का प्रवेश से हमेशा जानमाल का खतरा बना रहता है. सड़कों पर बड़े वाहनों का प्रवेश से मुख्य बाजार में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है और कई बार दुर्घटनाएं भी घट चुकी है. वहीं, नो एंट्री का सख्ती से पालन नहीं किए जाने सहित कई अन्य प्रमुख कारणों के कारण लोगों को अक्सर जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन