नालंदा यूनिवर्सिटी के नेट-जीरो कैंपस की सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस मनमोहन ने की सराहना, बताया दूसरे विश्वविद्यालयों के लिए उदाहरण

Updated:
विज्ञापन

नालंदा विश्वविद्यालय में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनमोहन का स्वागत करते कुलपति प्रो सचिन चतुर्वेदी एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनमोहन ने शनिवार को सपत्नीक नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा किया. कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने उनका स्वागत किया और नेट-जीरो परिसर, सतत विकास पहलों तथा 'शास्त्रार्थ' पहल की जानकारी दी. न्यायमूर्ति ने विश्वविद्यालय के इन अभिनव प्रयासों की भरपूर सराहना की, इस दौरान डीएम उदिता सिंह व एसपी हृदय कांत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनमोहन ने शनिवार को धर्मपत्नी के साथ नालंदा विश्वविद्यालय का दौरा किया. विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने उनका स्वागत किया और शिक्षकों, अधिकारियों व शोधकर्ताओं से परिचय कराया. इस दौरान न्यायमूर्ति मनमोहन ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध और सामुदायिक गतिविधियों की जानकारी ली.

विज्ञापन

नेट-जीरो और सतत विकास की सराहना

कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों के साथ आसपास के समुदायों और विद्यालयों के सहयोग से चलाये जा रहे सतत विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी.

उन्होंने विश्वविद्यालय के नेट-जीरो परिसर और सतत विकास की पहलों पर प्रस्तुति भी दी. न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा कि देशभर के शिक्षण संस्थानों को नालंदा में हो रहे कार्यों पर ध्यान देना चाहिए और यह अन्य विश्वविद्यालयों के लिए उदाहरण बन रहा है.

'शास्त्रार्थ' पुस्तक की भेंट

कुलपति ने बिहार सरकार के सहयोग से आसपास के गांवों में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की दिशा में किये जा रहे कार्यों पर रिपोर्ट तैयार की जानकारी दी.

साथ ही न्यायमूर्ति मनमोहन को विश्वविद्यालय की पहल 'शास्त्रार्थ' के बारे में जानकारी देते हुए इसकी एक प्रति भी भेंट की गई. उन्होंने विश्वविद्यालय के समाज से जुड़े प्रयासों की प्रशंसा की.

स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण

न्यायमूर्ति मनमोहन ने परिसर के सुंदर, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यह उनकी पहली यात्रा है, लेकिन वे जल्द ही दोबारा यहां आना चाहेंगे. इसके बाद न्यायमूर्ति मनमोहन और उनकी पत्नी ने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया और सतत आधारभूत संरचना का अवलोकन किया.

फोटो - नालंदा विश्वविद्यालय में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनमोहन का स्वागत करते कुलपति प्रो सचिन चतुर्वेदी एवं अन्य  | Prabhat Khabar Network
नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में न्यायमूर्ति मनमोहन, कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी एवं अन्य अधिकारी

सुरक्षा और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

न्यायमूर्ति के राजगीर आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. उनके द्वारा राजगीर और नालंदा के ऐतिहासिक विरासतों और प्राकृतिक सौंदर्य का भी भ्रमण किया गया. इस अवसर पर जिला न्यायाधीश, डीएम उदिता सिंह, एसपी हृदय कांत सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन