नालंदा में ट्रैक्टर के नीचे दबकर बच्चे की मौत, चालक हुआ फरार, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़

Nalanda Road Accident : नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र स्थित हेरथू रोड पर मिट्टी लाने जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. हादसे में 13 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Nalanda Road Accident : इस्लामपुर थाना क्षेत्र के हेरथू ग्रामीण सड़क मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया. इस दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक 13 वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के दीनाबिगहा गांव निवासी नागमणि यादव के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है. इस भीषण हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भागने में सफल रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

मिट्टी लाने जा रहा था ट्रैक्टर

घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर जलवार नदी से मिट्टी लाने के लिए जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में हेरथू रोड पर अचानक संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया, जिसके मलबे में दबकर मासूम बच्चे की मौके पर ही सांसें टूट गईं.

प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही इस्लामपुर के अंचलाधिकारी (सीओ) किशोरी चौधरी, थानाध्यक्ष रणविजय कुमार और अपर थानाध्यक्ष राम कुमार पाल पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.

Bihar Sharif News : गांव में पसरा सन्नाटा

इसके बाद पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतक बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत दी आर्थिक सहायता

हादसे की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता वीरेंद्र गोप एवं महेंद्र सिंह यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए राज्य सरकार से उचित आपदा मुआवजा राशि देने की मांग की. इधर, स्थानीय पंचायत के मुखिया युगेश्वर सिंह ने त्वरित कदम उठाते हुए मृतक के पिता नागमणि सिंह को कबीर अंत्येष्टि योजना के अंतर्गत तीन हजार रुपये की नकद सहायता राशि प्रदान की.

Also Read : नालंदा : मत्स्य पालन से युवाओं को मिलेगा रोजगार, सरकार दे रही 60% तक अनुदान और हैचरी योजना का लाभ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन