हाइटेंशन तार के संपर्क में आने से मजदूर की मौत
शहर के वीआईपी रोड में रूपमहल सिनेमा हॉल के सामने नगर परिषद के ऊपरी तल्ले के निर्माणाधीन मार्केट के बगल से गुजरे हाईटेंशन विधुत तार के चपेट में आने से एक 50 वर्षीय मजदूर वीरेंद्र मिस्त्री की मौत बुरी तरह झुलसकर हो गई.
शेखपुरा. शहर के वीआईपी रोड में रूपमहल सिनेमा हॉल के सामने नगर परिषद के ऊपरी तल्ले के निर्माणाधीन मार्केट के बगल से गुजरे हाईटेंशन विधुत तार के चपेट में आने से एक 50 वर्षीय मजदूर वीरेंद्र मिस्त्री की मौत बुरी तरह झुलसकर हो गई. मृतक सदर प्रखंड के गवय गांव निवासी बिंदा मिस्त्री का पुत्र बताया गया है. घटना रविवार को रात के करीब 11 बजे के करीब घटी. जहां हाईटेंशन तार के सम्पर्क में आने से युवक का शरीर जलकर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गयी. इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मजदूर के रूप में काम करने वाला युवक रात को निर्माणाधीन दूकान के कमरे में ही पिछले दो -तीन महीने से रह रहा था. रविवार की रात वह हाईटेंशन तार के सम्पर्क में आ गया. उसके इसके शरीर में आग लग गयी कपड़े में आग की लपटें पकड़ने पर वह धू –धूकर जलता रहा.थोड़ी देर में उठती आग की लपटों से आस –पास के लोग चौकन्ना हुए और देखा तो वहां हाई वोल्टेज बिजली तार के सम्पर्क में आने से मजदुर जल रहा था. जब तक लोग संभल पाते वह बहुत बुरी तरह से झुलसकर अपनी जान गवां चूका था. इसकी सुचना आनन –फानन में शेखपुरा थाना को दी गई.इसके साथ ही बिजली विभाग को जानकारी दी गई. बिजली विभाग के द्वारा लाइन काटे जाने के बाद उसके शव को निकाला गया और पोस्टमार्टम हेतु शेखपुरा सदर अस्पताल ले जाया गया. नगर परिषद के इस मार्केट में निर्माण का कार्य ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा है.
करंट की चपेट में आने लगातार जा रही है जान
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए