धनकौल में किसान रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

एडीएम लखीन्द्र पासवान ने धनकौल गांव पहुंचकर वहां चल रहे किसान रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

अरियरी. एडीएम लखीन्द्र पासवान ने धनकौल गांव पहुंचकर वहां चल रहे किसान रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर का निरीक्षण किया. यह शिविर एफनी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय धनकौल के परिसर में आयोजित किया गया था. निरीक्षण के दौरान एडीएम ने शिविर में तैनात कर्मियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और रैयत किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. एडीएम ने कर्मियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया जाए. इसके साथ ही किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाने पर जोर देते हुए पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग लेने की सलाह दी. मौके पर बीडीओ अर्चना वर्मा, सीओ अंकु गुप्ता, कुर्मी पिंटू कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. अंचलाधिकारी ने बताया कि पिछली बार कई किसानों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और इस बार शेष बचे किसानों का रजिस्ट्रेशन भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 2 फरवरी से 6 फरवरी तक सभी पंचायतों में विशेष शिविर अभियान चलाया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन