परनावां में मेले का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने संयुक्त रूप से गुरुवार को सरमेरा के परनावां धाम मेला का निरीक्षण किया. सरमेरा प्रखंड के परनावां धाम में बाबा महतो साहब मंदिर में 21 मई से पूजा व मेला कार्यक्रम चल रहा है, जो 24 मई 2024 को समाप्त होगा.

विज्ञापन

बिहारशरीफ/सरमेरा. जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने संयुक्त रूप से गुरुवार को सरमेरा के परनावां धाम मेला का निरीक्षण किया. सरमेरा प्रखंड के परनावां धाम में बाबा महतो साहब मंदिर में 21 मई से पूजा व मेला कार्यक्रम चल रहा है, जो 24 मई 2024 को समाप्त होगा. इस पूजा व मेला में साफ-सफाई, विधि व्यवस्था, पेयजल, लाइटिंग, शौचालय, अग्निशमन दस्ता, स्वास्थ्य सेवा, एम्बुलेंस आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. मेला में आने वाले आम लोगों के आवासन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गेस्ट हाउस में व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. मेला एवं पूजा के सफल आयोजन व विधि व्यवस्था संधारण के लिए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मेला में की गयी व्यवस्था का जायजा लिया. मेला के सफल आयोजन के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए. उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों से भी विचार विमर्श किया. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष सहित पूजा समिति के अध्यक्ष, सदस्य गण आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन