इस्लामपुर में सरकारी स्कूल से नशे की हालत में एचएम धराया

स्थानीय प्रखंड के बड़ी पैठना गांव में उर्दू उत्क्रमित मिडिल स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा को नशे की हालत में पुलिस ने गुरुवार को स्कूल से ही गिरफ्तार किया.
इस्लामपुर. स्थानीय प्रखंड के बड़ी पैठना गांव में उर्दू उत्क्रमित मिडिल स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा को नशे की हालत में पुलिस ने गुरुवार को स्कूल से ही गिरफ्तार किया. इस्लामपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर बड़ी पैठना गांव स्थित उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश प्रसाद सिन्हा को शराब के नशे की हालत में स्कूल से गिरफ्तार किया गया है. वहीं गिरफ्तार प्रभारी एचएम को मेडिकल जांच करवाने के बाद पुलिस जेल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है. यह घटना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है. शराबी हेडमास्टर से स्कूल में पढ़ाई का वातावरण खराब हो रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




